जनगणना गीत
जनगणना गीत
जनगणना की आई बारी
देश विकास की तैयारी
15 नवंबर से होगी स्व गणना
तुम उसमें भागीदारी करना
स्व गणना आईडी संभाले रखना
प्रगणक आयें तो प्रस्तुत करना
1 दिसंबर 2026 होगा वो दिन
जनगणना होगी आरंभ इस दिन
प्रगणक आएंगे आपके द्वारे
बताना सब जन सारे के सारे
मुखिया का नाम पहले आता
फिर आयेंगे जिनसे होगा नाता
जीवन साथी, अविवाहित बच्चे
विवाहित बच्चे फिर उनके बच्चे
बताना होगे सभी नाते रिश्ते
एक रसोई से जो खाते पीते
परिवार के हर व्यक्ति की गिनती
बूढ़े बाबा हो या नवजात नाती
छूट न जाए कोई भी व्यक्ति
देश सेवा की यह अभिव्यक्ति
आओ हम सब हाथ बढ़ाएं
अपनी जनगणना करवाएं।
जय हिंद, जय जनगणना
✍️
आमिर फारूक
सहायक अध्यापक,
उप्रावि संजरपुर,
विकास क्षेत्र उझानी, बदायूँ
एवं
जनगणना फील्ड ट्रेनर
कोई टिप्पणी नहीं